MyBhajanBhajans to sing together
MyBhajan / Bhajan

तड़पता है तेरा ये दास संभालोTadapata Hai Tera Ye Daas Sambhalo

तड़पता है तेरा ये दास संभालो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो ॥
ये जीवन भी है थोड़ा,

ये सांसे भी है थोड़ी,

है रस्ता सीधा दर का,

क्यों मेरी राहे मोड़ी,

मुझे तेरी डगर पे श्याम चला लो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो,

तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो ॥

मेरे दिल में तुम्ही हो,

मेरी धड़कन तुम्ही हो,

ना भूलो श्याम मुझको,

मेरा जीवन तुम्ही हो,

ये बाहे थाम लो बाबा बचालो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो,

तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो ॥

मैं पागल था दीवाना,

तुझे समझा ना जाना,

जो भूले मैंने की है,

वो तुझको है भूलाना,

मुझे चरणों की सेवा में लगा लो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो,

तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो ॥

तू दानी है दयालु,

तू कर किरपा कृपालु,

मुझे दर पे बुलाले,

नीत दर्शन मैं पा लूँ,

जो पर्दा है उसे बाबा उठालो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो,

तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो ॥

चले आओ,

तड़पता है तेरा ये दास संभालो,

मिलन की आस ना टूटे संभालो ॥

Share this bhajan

Send this page to family and friends so everyone can sing from the same lyrics.

Source: Bhakti Bharat